उन्नाव, फरवरी 23 -- चकलवंशी। आसीवन के नूरुल्ला नगर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके ही घर के दरवाजे पर फंदे से लटकता पाया गया। सात साल पहले पत्नी और बेटियों के बिछड़ने के गम में डूबे युवक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय अमर बहादुर पुत्र शिवबरन की शादीशुदा जिंदगी सात साल पहले ही तबाह हो गई थी। आपसी विवाद के चलते पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और अपनी दोनों बेटियों को भी साथ ले गई थी। बाद में पत्नी द्वारा दूसरी शादी कर लेने की खबर ने अमर बहादुर को पूरी तरह तोड़ दिया था। वह अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के वियोग में गुमसुम रहता था। अमर बहादुर के जीवन में त्रासदियों का सिलसिला थमा नहीं था। तीन भाइयों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.