मुरादाबाद, जून 4 -- पत्नी और बच्चों को ससुराल में साले की शादी में भेजने के बाद पाकबड़ा के गावं रतनपुर कला निवासी टेलर ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने फोरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच कराने के बाद पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। माना जा रहा है कि टेलर पत्नी के मायके जाने से खुश नहीं था इसलिए आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर कला के मोहल्ला इतवार का बाजार निवासी आरिफ (50) टेलर था और घर में ही सिलाई की दुकान चलाता था। परिवार में पत्नी शायमीन, चार बेटे और दो बेटियां हैं। आरिफ की ससुराल संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में है। बुधवार को आरिफ के साले की शादी थी। बताया गया कि आरिफ की ससुराल...