पीलीभीत, जुलाई 1 -- बिलसंडा। अपनी पत्नी और बच्चे को ससुराल में छोड़कर एक युवक अपनी साली को लेकर चला गया। 27 दिन बाद भी साली जीजा घर नहीं पहुंचे। घर में पत्नी बच्चे परेशान हैं। सास ने इस मामले में दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव निवासी कमल कुमार से उसकी बड़ी बेटी की शादी हुई है। आरोप है कि तीन जून को दामाद कमल घर घर आया। और उनकी 19 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। कई दिन तक लोकलाज के खातिर मामले को शांत रखा। सोचा दामाद घर आ जाएगा। लेकिन खोजबीन के बाद भी अब तक कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...