महाराजगंज, मई 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा क्षेत्र सतगुर बाजार टोला के पास शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक घरेलू कलह व पत्नी के वियोग में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की मांग थी कि नाराज होकर बच्ची संग मायके गई उसकी पत्नी को तत्काल मौके पर बुलाया जाए। इसकी जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया। करीब एक घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवक को नीचे उतारा जा सका। ​ यह भी पढ़ें- निभाने की क्षमता न हो तो प्यार मत करो...लव मैरिज करने वाले युवक दे दी जानयुवक की परेशानियाँ लोगों के अनुसार ग्राम पंचायत मुजुरी निवासी गौतम पुत्र जितेंद्र पासवान की पत्नी पारिवारिक विवाद के कारण बच्ची को लेकर अपने मायके चली गई थी। उसने उससे बातचीत करना छोड़ दिया। गौतम के फोन करने पर भी बात नहीं कर रह...