कानपुर, मई 20 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी पत्नी के एक युवक से अवैध संबंध हैं। युवक जब देर रात घर पहुंचा तो पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर मारपीट कर युवक का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को पत्नी और उसके प्रेमी के बीच बातचीत, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी सौंपे हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की ...