पत्नी प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज
बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी के हुसैनाबाद की सोनी देवी द्वारा पति संजय महतो के खिलाफ प्रताड़ना का महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष रीशु कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि 26 साल पहले उसकी शादी संजय महतो से हुई था। तीन बच्चे हैं। परंतु, पति नेप्रताड़ित कर घर से निकाल दिया और दूसरी शादी रचा ली है। जबकि, पति ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि करीब दस साल पहले पत्नी को नर्स की ट्रेनिंग के लिए बिहारशरीफ में रखा था। वहां पत्नी दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी। अब जब प्रेमी ने पत्नी को छोड़ा है , तब पिछले कई माह से आकर बेबजह उसे तंग कर रही है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.