बिजनौर, अप्रैल 9 -- क्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द में सोमवार को आपसी विवाद के बाद पत्नी के सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बुधवार को पुलिस ने गांव कुंडाखुर्द निवासी हमलावर आरोपी पति फहीम को हथौड़े सहित गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सोमवार को फहीम ने अपनी पत्नी खुशी के सिर पर लोहे के हथौड़े से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। गम्भीर घायल पीड़िता के पिता जनपद संभल के थाना असमोली के गांव सीडल माफी निवासी अली हसन ने अपने दामाद फहीम के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.