पत्नी पर लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के अहियापुर पंचायत के एक युवक ने अपनी पत्नी पर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उसने थाने में आवेदन दिया है। इसमें अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि दो माह से उसकी पत्नी का अवैध संबंध चल रहा है। पत्नी का मोबाइल चेक किया तो दोनों की बातचीत का ऑडियो मिला। इसमें उसकी हत्या की साजिश रचने की बात कही गई थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का मामला है। छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- पत्नी पर लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.