पत्नी पर भद्दे कमेंट करता था, इसलिए मार डाला; हत्यारोपी दोस्त ने कबूला जुर्म
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- बागपत। हिटी। यूपी के बागपत में दाहा क्षेत्र के गांव इदरीशपुर में सेवानिवृत प्रधानाचार्य के बेटे पुष्पेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को मुठभेड़ में धर दबोचा। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया पुष्पेंद्र उसकी पत्नी पर भद्दे कमेंट करता था। मना करने पर भी नहीं मानने पर उसने पुष्पेंद्र की हत्या कर दी। इदरीशपुर गांव निवासी सेवानिवृत प्रधानाचार्य गिरधारी के बेटे पुष्पेंद्र का शव रविवार सुबह आदमपुर इदरीशपुर मार्ग के किनारे खेत में पड़ा मिला था। छोटे भाई कुलदीप पंवार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बड़े भाई की हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पुष्पेंद्र की मौत का कारण गर्दन की हड्डी टूटना आया था। इसके बाद इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ऐक्शन मोड में आई। हर पहलुओं की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.