मेरठ, अप्रैल 22 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अल्फिया बुधवार सुबह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान उसके पति दिलनवाज को उस पर शक हुआ। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दिलनवाज ने गुस्से में आकर ब्लेड से पत्नी पर वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- सिरफिरे प्रेमी ने चाकू से गोदकर युवती को उतारा मौत के घाट, खुद पर भी किए कई वार ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने आरोपी पति को मौके से ही हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विवाद पति के शक के चलत...