पत्नी पर बाल्टी से किया हमला, इलाज के दौरान मौत
सोनभद्र, अगस्त 16 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के करहिया गांव में शनिवार की रात पत्नी से विवाद के बाद गुस्साए पति ने उसके उपर बाल्टी से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। दोनों में घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी संतलाल पुत्र स्व. मेहीलाल गोड़ का शनिवार की रात अपनी 32 वर्षीय पानमती पत्नी से घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया। दोनों में काफी बहसा-बहसी हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पति संतलाल ने अपनी पत्नी पानमती पर पास में रखी बाल्टी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.