फतेहपुर, मार्च 28 -- असोथर। थाना क्षेत्र के सिंधुतारा गांव में पति ने घरेलू कलह के चलते पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दरियावपुर मजरे जरौली निवासी उर्मिला देवी अपने मायके सिंधुतारा में रह रही थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं, जबकि उनकी मां खेत में गेहूं काटने गई थीं। इसी दौरान पति रामबाबू निषाद घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और शराब के नशे में धुत रामबाबू ने बांके से उर्मिला के सिर पर तीन वार कर दिए। घायल महिला को उसके भाई मिथलेश ने ई रिक्शा से पीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...