पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर युवक ने की खुदकुशी
जौनपुर, जून 12 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। बेंगलुरू के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस की तरह ही एक और मामला जौनपुर में बुधवार की रात सामने आया। कोतवाली जौनपुर क्षेत्र के हनुमान घाट कसेरी बाजार निवासी एक 26 वर्षीय रमन सेठ ने हाथ की नस काटकर और जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने वीडियो बनाकर कई लोगों को शेयर किया, जिसमें पत्नी, साली, साले और सास की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की बात कही। आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्जकर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कसेरी बाजार निवासी महेश सेठ ने बताया कि उनके बेटे रमन ने बुधवार की रात करीब 11 बजे अपने हाथ की नस काट ली, उसके बाद जहर पीकर आत्महत्या कर ली। इसके पूर्व रमन ने वीडियो बनाकर परिजनों के साथ ही कुछ अन्य लोगों को भी भेजा। वीडियो में उसने पत्नी पूजा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.