बाराबंकी, मार्च 15 -- बाराबंक। सतरिख थाना क्षेत्र के सहेलिया वादी नगर गांव में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को घायल कर दिया। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। पीड़िता की तहरीर पर सतरिख पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सहेलिया वादीनगर पोस्ट बड़ेल निवासी गीता देवी पत्नी कुलदीप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति शराब का आदी है। प्रतिदिन शराब पीकर घर आता है। विरोध करने पर पति गाली-गलौज कर मारपीट करता है। पीड़िता ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे भी हैं, लेकिन पति घर का खर्च भी नहीं देता और परिवार को घर से निकालने की धमकी देता रहता है। पीड़िता ने बताया कि 13 मार्च की रात उसका पति नशे की हालत में घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लात-घूंसों से मारपीट की और छुरी से दाहिने हाथ पर वार कर दिया, जिससे उसे चो...