पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 8 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम विधिपुर निवासी रूबी देवी पत्नी जगन्नाथ ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 27 जून को रूबी देवी अपने पति के साथ दवा लेने गजरौला जा रही थीं। रास्ते में पति शराब की भट्टी पर रुका और शराब खरीदी। विरोध करने पर पति नेधारदार हथियार से हमला कर पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.