नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा। श्रीनगर निवासी व्यक्ति ने पत्नी पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है। मुख्तार अहमद भट ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां और पत्नी के साथ कुछ दिनों तक नोएडा के सेक्टर-17 स्थित गेस्ट हाउस में ठहरा था। आरोप है कि उसकी पत्नी निखत परवीन भट ने 22 फरवरी की दोपहर उसकी मां के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एक अज्ञात व्यक्ति ने भी फोन कर उसे धमकाया। इसके बाद उसकी मां को कश्मीर भेज दिया गया। उसने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...