देवघर, नवम्बर 18 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी आरोपी को नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। मामला वर्ष- 2022 में पत्नी पर तेजाब छिड़ककर जलाकर हत्या करने से जुड़ा है। लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी लगातार ठिकाने बदल पुलिस पकड़ से बचता रहा, लेकिन अंततः पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना पर दबोचा गया। मोहनपुर थाना के मोरने गांव में 17 मई 2022 को शहबुद्दीन अंसारी 25 वर्षीया पत्नी अफसाना बीबी से मिलने उसके मायके पहुंचा था। पति-पत्नी में घरेलू विवाद था। वहीं उसकी हत्या कर दी गयी थी। मृतका के पिता- खलील अंसारी ने मोहनपुर थाना में दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.