जयपुर, मार्च 12 -- पत्नी के गले पर तलवार से हमला फिर 8 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर की हत्या। डबल मर्डर की इस खौफनाक वारदात को जयपुर में एक पिता ने अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपी पिता पुलिस स्टेशन गया और बोला- मैंने दोनों को मार दिया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी सुखजीत ने घटना के बाद पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है।डबल मर्डर की क्या वजह पुलिस को शक है कि उसने आर्थिक तंगी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। डूडू के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस दीपक खंडेलवाल ने बताया, आरोपी ने अपनी पत्नी सरोज देवी (35) पर तलवार से हमला किया और फिर बिचून गांव में रात करीब 1 बजे अपनी बेटी वंशिका का गला घोंट दिया। उन्होंने कहा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।दोनों को मारने के बाद वह घर से निकल गया और मोखमपुरा पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.