मथुरा, मार्च 28 -- मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद कोतवाली अंतर्गत लक्ष्मीनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात शक के चलते सो रही पत्नी पर एक व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इसके बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पति की हालत ठीक है, पत्नी का उपचार चल रहा है। पुलिस पति को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है।लक्ष्मी नगर, कोतवाली निवासी युवक ने शक के चलते शुक्रवार रात सोती पत्नी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे उसकी चीख निकल गयी। आसपास के लोगों के आने पर उसे झुलसी अवस्था में देख पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर झुलसी महिला को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उपचार को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान पति ने भी विषाक्त का सेवन कर लिया। उसे भी उपचार को अस्...