आजमगढ़, मई 18 -- आजमगढ़। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने नशे की हालत में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति ने पत्नी को लाठी डंडा, ईंट पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति हरिओम चौहान निवासी नरांव को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...