पत्नी पर जानलेवा हमला करने में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संभल, मई 28 -- थाना क्षेत्र के असदपुर गांव से घरेलू हिंसा और जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के असदपुर गांव की रहने वाली सुनीता देवी पर उसके ही पति रोहतास ने जानलेवा हमला किया। आरोपी ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा और उसे जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह पीड़िता ने अपनी जान बचाई और न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत तहरीर के आधार पर आरोपी पति रोहतास के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.