काशीपुर, जून 30 -- काशीपुर। एक सप्ताह पहले छत पर सो रही महिला पर चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरखेड़ा पांडे निवासी अमिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति राजकुमार कश्यप शराब का आदी है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। 24 जून की शाम उसकी सास कमला ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि देर रात करीब 11:30 बजे राजकुमार ने छत पर बेटे के साथ सो रही अमिता पर चाकू से हमला कर गला रेतने का प्रयास किया। शोर मचने पर आरोपी छत से कूदकर जंगल की ओर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- पत्नी पर चाकू से हमला करने के मामले में पति और सास पर केस घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- हनीमून पर ले जाकर जान से मारने की कोशिश, नोएडा की महिला ने लगा...