गाजीपुर, अप्रैल 14 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के सरैला गांव निवासी जयदीप कुमार ने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर ताला तोड़ने और नगदी व जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उसकी शादी 12 जून 2025 को कैमूर जनपद के सगरा गांव निवासी अनीता देवी के साथ हुई थी। कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद बढ़ने लगा और 31 जनवरी 2026 को पत्नी मायके चली गई। बाद में महिला थाना कैमूर में शिकायत के बाद 19 मार्च 2026 को दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था। आरोप है कि 30 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे, जब परिवार के लोग मजदूरी के लिए बाहर गए थे, तभी अनीता देवी अपने माता-पिता व दो अन्य महिलाओं के साथ घर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर घुस गई। इसके बाद बक्से में रखे करीब 12 हजार रुपये व सोने-चांदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.