पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर युवक ने फांसी लगा दी जान
कन्नौज, जुलाई 2 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के रूर गांव में गुरुवार को गृह कलह से परेशान युवक ने पहले कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला किया और फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सौरिख क्षेत्र के रूर गांव निवासी 50 वर्षीय गोविंद दुबे पुत्र विनोद कुमार शराब पीने का आदी हो गया था। इसके चलते आए दिन परिवार में झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को किसी बात को लेकर 47 वर्षीय पत्नी आरती देवी से झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर गोविंद ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.