सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में शनिवार तड़के एक एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद उसने खुद की गर्दन पर भी वार कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी चंद्रभान निषाद (33) पुत्र उदयभान ने शनिवार सुबह अपनी पत्नी पूजा (30) पर अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पूजा के हाथ, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी ने खुद की गर्दन पर भी वार कर लिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी ने खुद और पत्नी को घर के दरवाजे पर बने चैनल गेट में दो तालों से बंद कर रखा था। घटना से पहले उसने घर में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.