पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
हरदोई, अक्टूबर 6 -- हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के चक गांव में 21 वर्षीय सौरभ की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। चक गांव निवासी चंद्रप्रकाश के पुत्र सौरभ का विवाह 14 मई 2025 को बघौली क्षेत्र के पाठकपुरवा निवासी पूर्णिमा वर्मा से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी जमीन-प्लाट बेचने और अलग रहने का दबाव बनाने लगी। विरोध पर वह जेवर व नकदी लेकर मायके चली गई। मृतक की मां ममता का आरोप है पत्नी को विदा कराने मायके गए सौरभ से मारपीट की गई। उसकी बाइक भी छीन ली गई। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर सौरभ ने 10 सितंबर को घर में फांसी लगा ली थी। घटना के 25 दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। देहात कोतवाली प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.