पत्नी ने 15 हजार में मंगाया था जहरीला सांप, दो दिन तक रखा भूखा फिर पति के बेड पर छोड़ दिया
मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: मेरठ में प्रेमी के लिए पति को सांप से डसवाकर मौत के घाट उतारने वाली पत्नी दामिनी को लेकर कई खुलासे हुए हैं। दामिनी ने अतुल पवार की हत्या के लिए कई माह से प्लानिंग की थी। इंटरनेट पर उसने सबसे जहरीले सांप को लेकर सर्च किया था। करैत सांप के बारे में पता चलने के बाद उसकी खासियत और बाकी जानकारी भी जुटाई थी। पता चला कि ये सांप रात को शिकार पर निकलता है और अक्सर घरों में घुसकर बिस्तर पर चढ़ जाता है। ऐसे में दामिनी और तुषार ने अपनी साजिश के लिए यही सांप सटीक पाया। तुषार ने इसकी फोटो इंटरनेट से डाउनलोड की। यही फोटो तुषार ने अपने साथियों सोनू और उदय को दिखाकर कहा था कि बस यही सांप चाहिए। इसके लिए सपेरे को देने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए। करीब सात दिन में सपेरा कहीं से ये सांप पकड़कर लाया। तुषार और दामिनी ने सांप मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.