संवाददाता, मार्च 31 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पत्नी के अपहरण की आशंका जताई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति का कहना है कि 18 मार्च की शाम चार बजे के करीब उन्हें एक कॉल आई जिसमें उनकी पत्नी ने बस हैलो ही कहा था कि लगा कि किसी ने उनसे फोन छीन लिया। इसके बाद कॉल कट गई। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले 6 मार्च 2026 को अपने मायके जिला बेतिया (बिहार) अपनी बहन की बेटी के विवाह में शामिल होने गई थीं। विवाह के बाद साले ने 15 मार्च को पत्नी को ट्रेन से वापस भेजने की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार 15 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे पत्नी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.