पत्नी ने हंसुआ से वार कर पति को किया घायल
भागलपुर, जुलाई 29 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया शैलेन्द्रा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान पत्नी ने तेजधार हथियार (हंसुआ) से हमला कर पति सनोज कुमार को घायल कर दिया। घायल का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। अस्पताल में सनोज कुमार ने बताया कि दोनों के बीच एक-दूसरे पर संदेह को लेकर लंबे समय से विवाद और मारपीट होती रही है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.