बाराबंकी, सितम्बर 30 -- रामनगर (बाराबंकी)। क्षेत्र के रामपुर खरगी गांव में पत्नी की विदाई कराने आए युवक ने नाराज होकर चाकू से हमला कर दिया। पति के हरकतों से परेशान होकर 15 दिन पूर्व पत्नी अपने मायके खरगीपुर में आई थी। हमले में कई जगह चाकू से लगने से पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में सीएचसी रामनगर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मायके में बेटी पर दामाद के हमले से पूरा गांव स्तब्ध और दुखी है। क्षेत्र के रामपुर खरगी गांव निवासी रामकुमार गौतम की पुत्री विनीता (44) की गत वर्ष लखनऊ के सेमरा निवासी सचिन के साथ शादी हुई थी। यह भी पढ़ें- पत्नी ने सुसराल जाने से मना किया तो पति ने चाकू से किया हमला, गंभीर बताया कि विवाह में सारा समान दिया थ...