हाथरस, जून 16 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के के गांव खेड़ा परसौली में ससुराल में पत्नी को बुलाने आए पति के साथ चलने से पत्नी ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए पति ने पेट्रोल उढ़ेलकर खुद को आग लगा ली। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर घायल अवस्था में झुलसे युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। सादाबाद के गांव सरोंठ निवासी विक्रम सिंह 34 पुत्र प्रताप सिंह की ससुराल खेड़ा परसोली गांव में है। विक्रम की पत्नी पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। उनके दो बच्चे भी हैं। उसकी 7 साल पहले शादी हुई थी। आरोप है कि विक्रम सिंह शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। विक्रम सिंह बीती रात अपनी ससुराल आया था। सोमवार को उसने अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने की जिद की, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से ...