पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो ट्रेन से कटकर दी जान
बरेली, मार्च 28 -- महेशपुरा क्रासिंग के पास 30 वर्षीय रामविलास ने पत्नी के ससुराल जाने से मना करने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी जंक्शन के मुताबिक सिरौली इलाके के खुर्द नवाबपुरा गांव निवासी धनीराम के बेटे रामविलास की शादी सात साल पहले महेशपुरा की प्रियंका से हुई थी। उनके दो बेटियां एक पांच साल और एक दो साल की है। कुछ समय पहले दोनों के बीच किसी बात विवाद होने पर प्रियंका मायके आ गई। कई बार मामला पुलिस तक पहुंचा। रिश्तेदारों के बीच पंचायत हुई, लेकिन समझौता नहीं हुआ। जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को रामविलास पत्नी को लेने ससुराल आया था। पत्नी ने जाने से मना कर दिया। इस पर दंपति के बीच कहासुनी हुई, इसी से क्षुब्ध होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.