सीतापुर, फरवरी 17 -- तंबौर, संवाददाता। मंगलवार की दोपहर परिषदीय विद्यालय के बाहर मेन रोड पर उस समय हंगामा मच गया, जब पति पत्नी और वो की लड़ाई में पत्नी ने पति पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। पत्नी का आरोप है कि बेहटा ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात उसका पति उसके और बेटी के स्थान न रह कर परिषदीय विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका के साथ लंबे समय से रह रहा है। आरोप है कि वह शिक्षिका को निजी कार से स्कूल लाता और ले जाता है। मंगलवार की शाम को छुट्टी के बाद जब शिक्षक कार से शिक्षिका को लेने स्कूल पहुंचा तो शिक्षक की पत्नी ने कार रोककर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों को रंगे हाथ पकड़ा और पति और शिक्षिका पर थप्पड़ों की बौछार शुरू कर दी। शिक्षक की पत्नी का कहना है उसकी दस वर्ष की बेटी भी है। शिक्षक उसके साथ न रहकर शिक्षिका के साथ रहत...