पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो खा लिया जहर
गोपालगंज, जून 11 -- गोपालगंज।बरौली थाने के बरौली बाजार दक्षिण टोला गांव में बुधवार की देर शाम शराब पीने से मना करने पर पति ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखकर बेहतर इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के पारस साह का 30 वर्षीय बेटे रंजीत कुमार की तबीयत पहले से खराब थी। उसका इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टरों ने समय से दवाई खाने के लिए कहा है। लेकिन, वह दवा की जगह शराब का सेवन लगातार कर रहा था। शराब पीने से उसकी पत्नी ने मना किया तो वह गुस्से में आ गया और नाराज होकर सल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.