कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में नशे के लती पति को पत्नी ने शराब छोड़ने के लिए बोला तो विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने शराब छोड़ने के बजाय फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कल्याणपुर स्थित मदारपुर निवासी 29 वर्षीय पुनीत कुमार की पंक्चर की दुकान थी। भाई सुधीर ने बताया कि 30 नवंबर 2025 को पुनीत का विनीता से विवाह हुआ था। भाई के शराब के लती होने के कारण अक्सर उन दोनों में विवाद होता था। गुरुवार रात भाई शराब पीकर घर लौटा, तो उसकी पत्नी ने विरोध जताया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान बहू ने भाई से शराब छोड़ने के लिए बोला। जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद बहू उसे बुलाने गई तो भाई का शव लटकता मिला। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.