अमरोहा, मई 6 -- हसनपुर, संवाददाता। शराब पीने से मना किया तो युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी। दिव्यांग साली बचाने को दौड़ी तो उसे कैंची मारकर घायल कर दिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सीएचसी में घायल का उपचार किया गया है।नगर के मोहल्ला लालबाग निवासी भूरा पर पुत्र न होने की वजह से बेटी व दामाद उसके घर पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि दामाद शराब का सेवन करता है। मंगलवार दोपहर भूरा का दामाद अपनी पत्नी नाजमीन से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पत्नी ने उसे शराब के लिए पैसे देने से मना कर दिया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि दिव्यांग साली भूरी अपनी छोटी बहन को बचाने को दौड़ी तो उसके मुंह पर कैंची मार दी। कैंची लगते ही भूरी बुरी तरह घायल हो गई। घायल हालत में पीड़िता छोटी बहन को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलि...