कटिहार, मार्च 6 -- कदवा, एक संवाददाता कदवा थाना क्षेत्र के महमदपुर पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी एक युवक को उनके ही पत्नी ने शराब पीकर घर में पत्नी बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कराते हुए गिरफ्तार करा दिया है। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया आरोपी पति को चिकित्सकीय जांचोपरांत न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...