संभल, मार्च 12 -- क्षेत्र के नंदपुर गांव में प्लॉट को लेकर चल रहे पुराने विवाद के बीच एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने सात नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बता दें गुन्नौर थाना क्षेत्र के झुकेरा गांव निवासी नबाब सिंह ने करीब पांच वर्ष पहले अपने साथियों के साथ नंदपुर में एक प्लॉट खरीदा था। उसी समय प्लॉट की बुनियाद भर दी गई थी, लेकिन बिक्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता आ रहा था। 9 मार्च को नबाब सिंह अपने साथियों के साथ प्लॉट की टूटी दीवार की चिनाई कराने पहुंचे। इस दौरान नंदपुर निवासी अशोक कुमार और उनके परिवार ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विवाद के दौरान मारपीट हुई और अशोक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी रोनावती की तहरीर पर पुलिस ने नबाब सिंह, प्रमोद कुमार,राम पाल,...