प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। पुलिस विभाग में तैनात एक महिला अपने पति से नाराज हुई तो अपनी शादी का पंजीकरण रद्द करा दिया। जिस वक्त पत्नी से यह काम किया तो इसकी जानकारी पति को नहीं थी। पति को जानकारी हुई तो वो सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। पति ने बताया कि वो छोटे दुकानदार हैं। पत्नी को इसी बात से नाराजगी है। अब वो नाराज हुई तो उसने विवाह पंजीकरण ही रद्द करा दिया। वो इस मामले के खिलाफ एआईजी स्टांप के यहां शिकायत करेंगे और पंजीकरण को फिर मान्य करने की अपील करेंगे। मामले पर एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा का कहना है कि दोनों पक्षों को सुनकर नियम के अनुसार कार्रवाई करेंगे। यह भी पढ़ें- शादी में मांगा आधार तो गायब हो गए दावेदार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.