बुलंदशहर, जुलाई 31 -- अनूपशहर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में पत्नी ने खौफनाक साजिश रच डाली। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर दे दिया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही पति को उल्टी हो गई और उसकी जान बच गई। इसके बाद पत्नी के मौसेरे भाई ने पीड़ित को हकीकत बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने खुलासा किया कि युवक की पत्नी ने उसे जहर देने से पहले एक कुत्ते पर जहर का परीक्षण किया था। कुत्ते की मौत होने के बाद उसने पति को जहर दिया। पीड़ित पति ने पत्नी, सास, साली और एक अन्य रिश्तेदार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है。

पुलिस को जानकारी बुलंदशहर नगर कोतवाली में ​बागपत के खिंडौड़ा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीरेंद्र ने बताया कि उसकी शादी 2018 में मेरठ निवासी शिवानी चौधरी से हु...