नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक छोटी सी बात एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। यहां जानकीपुरम में रविवार देर रात पत्नी के मनपसंद साड़ी न पहनने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक के परिवार में मंगलवार को भतीजी की शादी थी। रविवार को घर पर तेल पूजन का कार्यक्रम था। युवक के इस खौफनाक कदम से शादी वाले घर मातम पसर गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। राजधानी लखनऊ के रसूलपुर निवासी धर्मपाल (24) ई-रिक्शा चालक था। परिवार में पत्नी नेहा है। मृतक के बड़े भाई नन्दकिशोर ने बताया कि मंगलवार को परिवार में भतीजी ललिता की शादी है। घर पर शादी के कार...