पत्नी ने बेटा, बेटी के साथ मिलकर की थी पति की गला दबाकर हत्या
एटा, सितम्बर 16 -- धोखे से प्लाट अपने नाम कराने के विवाद में पत्नी ने बेटे, बेटी ने साथ मिलकर पति की हत्या की थी। गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को ई-रिक्शा में रखा और हजारा नहर में ले जाकर फेंक दिया था। जानकारी होने के बाद पुलिस शव को हजारा नहर में तलाश करा रही है। मामले में मृतक भाई ने आरोपी भाभी, भतीजे, भतीजी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। थाना मिरहची के गांव लालपुर कल्याणपुर निवासी अजब सिंह ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि भाई उदयवीर पत्नी संगीता एवं बच्चों के साथ निधौली रोड स्थित हीरानगर में किराये पर रहते थे। सब्जी बेंचने का काम करते थे। उदयवीर ने बीस दिन पहले ननिहाल बागवाला में स्थित जमीन को 16 लाख में बेची थी। जमीन के आए रुपयों से पत्नी ने पति को बिना बताए अपने नाम से एक प्लाट खरीद लिया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.