गोपालगंज, जनवरी 8 -- गोपालगंज। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध करना पति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर पति पर जानलेवा हमला करवा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पति को पहले कटेया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना घायल पति ने कटेया थाना की पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.