पत्नी ने प्रेमी संग पति की हत्या कर शव दफनाया
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- गुजरात के जामनगर में दृश्यम फिल्म जैसी कहानी सामने आई है। पुलिस ने गुरुवार को एक औद्योगिक शेड के फर्श के नीचे से कंकाल के अवशेष बरामद किए। यह ऐसे व्यक्ति के हैं जिसकी दो साल पहले कथित तौर पर उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य साथी ने हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को 12 फीट नीचे गहरे गड्ढे में दफनाकर उसके ऊपर कंक्रीट का फर्श बना दिया था। दफन स्थल के ऊपर लगभग एक फुट मोटी कंक्रीट की परत थी, जिसे तोड़ने के लिए पावर टूल्स का इस्तेमाल करना पड़ा। मृतक की पत्नी अपने रिश्तेदारों से लगातार कहती रही कि उसका पति काम के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया गया और वहां उसकी कंपनी फोन पर बात करने की अनुमति नहीं देती, इसलिए उससे संपर्क नहीं हो पा रहा। यह भी पढ़ें- गुजरात में खौफनाक घटना; पति को मार कर फैक्ट्री में दफनाई लाश; ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.