जौनपुर, जुलाई 26 -- Crime News: यूपी में लव अफेयर में एक और पति मारा गया है। नया मामला जौनपुर का है। जहां शुक्रवार की रात सोते समय एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। ये घटना कोतवाली बदलापुर के भलुआही वार्ड संख्या आठ का है। लालजी गौतम ने तहरीर में आरोप लगाया उनका 27 साल का बेटा चंद्रदीप रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोया था। रात करीब 11 बजे के बाद उसकी पत्नी वंदना ने अपने मायके बदलापुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर निवासी प्रेमी राजेश कुमार के साथ मिलकर गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि घटना के बाद प्रेमी, वंदना को लेकर फरार हो ...