लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- करीब 12 दिन पहले हुए सीतापुर निवासी गणेश की हत्या का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। जांच में प्रेम प्रसंग के चलते गणेश की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ यादवेंद्र ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सीतापुर जिले के निमचेना गांव का रहने वाला गणेश त्रिपाठी 16 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे मितौली थाना क्षेत्र के शहीदपुर गांव में सरसों पिराई करने आया था। वहां से वापस जाते समय निमचेनी और कानाखेड़ा मार्ग पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने तीन टीमों का गठन किया गया था। सीओ यादवेंद्र ने बताया कि एसएचओ मितौली महेश पाठक की टीम के अलावा स्वाट व सर्विलांस की टीमें लगी हु...