हापुड़, मार्च 21 -- नगर के मोहल्ला आदर्श नगर में हुई राजपाल सिंह की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। मृतक दोनों के बीच अवरोधक बन रहा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी राजपाल सिंह का शव नगर के ही कब्रिस्तान के निकट लोहे के कंटीले तारों पर पड़ा हुआ मिला था। घटना के बाद मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी रजनी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की तो पहले तो जानकारी होने से इंकार करने लगी। सख्ती से पूछताछ में रजनी ने अपने...