चंदौली, जून 26 -- चंदौली, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शिवाला चौकी अंतर्गत महादेवपुर गांव निवासी 40 वर्षीय पेंटर राजेश कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। पेंटर की हत्या की साजिश मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रची थी। अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को रिंग रोड और आरोपी पत्नी को घर से गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की सूचना एसपी ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा जूनियर हाईस्कूल के समीप गौरी माइनर की पुलिया के नीचे हत्या कर शव फेंका गया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस टीम जांच कर रही थी। इस दौरान मृतक के बड़े भाई रमेश ने राजेश की शिनाख्त करते हुए आरोप लगाया था कि मृतक की पत्नी का अवैध संबंध है। इसका मृतक राजेश लगातार विरोध करता था। इसी कारण उर...