पत्नी ने पति समेत तीन पर दर्ज कराई शिकायत
गुमला, जून 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति,सास और ननद पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
शादी का विवरण खरका निवासी पीड़िता वीणा कुमारी ने आवेदन में बताया है कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2016 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के करीब छह माह बाद से ही पति,सास और ननद दहेज में पांच लाख रुपये और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। जब उसने मायके की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई तो उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी गई।
समझौता और पुनः प्रताड़ना पीड़िता ने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके चली गई थी। इसके बाद महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.