हरदोई, अप्रैल 5 -- सांडी। थाना क्षेत्र के गांव मुरौली-कठेरियान में एक महिला ने अपने ही पति और उसके साथियों पर गेहूं चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी गुड़िया ने तहरीर में बताया कि गुरुवार रात वह छत पर सो रही थी। देर रात उसकी देवरानी संचिता घर से बाहर गई तो उसने देखा कि गुड़िया के पति पंकज अपने साथियों कैलास, रजत समेत कुछ लोगों के साथ घर के बाहर खड़े थे। महिला के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब वह नीचे आई तो कमरे में रखी गेहूं की 25 बोरियां गायब थीं। इस पर उसने पति और उसके साथियों पर चोरी की आशंका जताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में हल्का इंचार्ज ललित सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.